Vikasnagar News: सेलाकुई में किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 41 मकान मालिकों पर कार्रवाई
विकासनगर, अक्टूबर 11 -- Vikasnagar News: औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने वाले मकान मालिकों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। रविवार को शिवनगर बस्ती और जमनपुर में चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान अनियमितता मिलने पर 41 मकान मालिकों के चालान किए गए। पुलिस ने इन पर कुल 4.10 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है। चालानी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जाएगी। थाना सेलाकुई पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों, छात्रों और किरायेदारों के सत्यापन के लिए टीमें गठित कर अभियान चलाया। इस दौरान दोनों क्षेत्रों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, छात्रों और किरायेदारों का सत्यापन किया गया। जांच में कई मकान मालिक किरायेदारों का सत्यापन कराने में लापरवाह पाए गए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 147 मकान मालिकों पर 14.70 लाख का ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.