विकासनगर, अगस्त 7 -- Vikasnagar News: जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में चाय बागान की सीलिंग भूमि की आड़ में आमजन के उत्पीड़न एवं सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना को लेकर शुक्रवार को तहसील का घेराव कर प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर मोर्चा ने तत्काल इसका समाधान करने की मांग की है। ऐसा न होने पर मोर्चा ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन के दौरान मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि जनपद देहरादून के एनफील्ड ग्रांट, जमनीपुर, एटनबाग, ईस्ट होप टाउन,बदामावाला,अंबाडी, रायपुर, जीवनगढ़,कंडोली, कांवली, हरबंस वाला, मोहकमपुर खुर्द बंजारा वाला माफी, आर्केडिया ग्रांट, मलूका वाला, मिट्ठी बहेड़ी लाडपुर, नत्थनपुर आदि क्षेत्रों में चाय बागान की सीलिंग भूमि...