विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: -सेलाकुई की रामलीला में जटायु-रावण युद्ध का मंचन, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु सेलाकुई,संवाददाता। सेलाकुई के 52 बीघा मैदान में आयोजित रामलीला की छठी रात्रि में सीता हरण, जटायु-रावण युद्ध और हनुमान-सुग्रीव मिलन की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को भावुक कर दिया। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रामलीला में सीता हरण से बाली वध तक की लीला का मंचनरामलीला का शुभारंभ और मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट्रल होपटाउन सेलाकुई के पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह बर्तवाल ने फीता काटकर किया। मंचन में खर-दूषण वध के बाद सूर्पणखा रावण के दरबार में पहुंचकर उसे पूरी घटना बताती है। इसके बाद रावण मारीच को मायावी हिरण का रूप धारण कर राम-लक्ष्मण के पास भेजता है। माता सीता की इच्छा पर प्रभु श्रीर...