Vikasnagar News: सीता हरण और जटायु मरण के मंचन ने किया भावुक
विकासनगर, अक्टूबर 13 -- Vikasnagar News: श्री रामलीला समिति नेहरू मार्केट डाकपत्थर की ओर से आयोजित रामलीला में खर-दूषण वध के बाद सीता हरण और जटायु मरण के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों के सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन उत्तराखंड जल विद्युत निगम के गोपाल बिहारी ने किया। मंचन में दिखाया गया कि खर-दूषण के वध की सूचना लेकर शूर्पणखा लंका पहुंचती है। यह सुनकर रावण को आभास होने लगता है कि श्रीराम कोई साधारण मनुष्य नहीं, बल्कि भगवान नारायण के अवतार हैं। इसके बावजूद अहंकार में डूबा रावण माता सीता के हरण की योजना बनाता है और मारीच की सहायता लेता है। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सुर्पणखा के नाक-कान काटने और खर व दूषण वध लीला का हुआ मंचन मारीच स्वर्ण मृग का रूप धारण कर पंचवटी पहुंचता है। मृग को देख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.