विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: साहिया। सीएचसी साहिया में मंगलवार को विवेकानंद नेत्रालय देहरादून के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। ऑप्टोमेट्रिस्ट एवं नेत्र विशेषज्ञों की टीम ने 50 मरीजों की जांच की। इनमें 31 को निःशुल्क दवाएं दी गईं, 15 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए, जबकि सात को आगे की जांच और उपचार के लिए रेफर किया गया। अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह तोमर ने बताया कि अब प्रत्येक माह की 22 तारीख को सीएचसी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: 81 मरीजों की जांच, 19 में मोतियाबिंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...