विकासनगर, जुलाई 15 -- Vikasnagar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर में बुधवार से तीन दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ईएनटी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिविर का उद्घाटन विधायक सहदेव पुंडीर ने किया। उन्होंने विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों द्वारा लगाए गए शिविरों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। कहा कि समाज के स्वस्थ जीवन में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें पूरी निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देते रहना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Almora News: शिविर में ...