विकासनगर, जुलाई 12 -- Vikasnagar News: दीपक मोहल जौनसार-बावर के केंद्र बिंदु ब्लॉक मुख्यालय चकराता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से गर्भवतियों के इलाज पर संकट गहरा गया है। प्रसव पीड़ा के दौरान गर्भवतियों को जहां इलाज के लिए पहाड़ से विकासनगर और देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं अस्पताल पहुंचने में देरी होने से उनकी जान भी खतरे में पड़ जाती है लेकिन गर्भवती महिलाओं के इस दर्द का निदान नहीं किया जा रहा है।चकराता स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक का पद सृजित तो है, लेकिन यहां लंबे समय से प्रसूति रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं की गई है। पूर्व में यहां महिला चिकिसक तैनात थी, लेकिन उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए महिला चिकित्सक ट्रेनिंग पर चली गयीं जो अब तक लौटकर नही...