Vikasnagar News: सिलीखड्ड-कुनैन मार्ग सुधारीकरण की सीएम से की मांग
विकासनगर, अगस्त 1 -- Vikasnagar News: चकराता क्षेत्र के सिलीखड्ड-कुनैन मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने इस मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। सीएम को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि इस मोटर मार्ग से सैंज, कुनैन, अमराड, झबराड, खरोड़ा, कुताड समेत कई अन्य गांव जुड़े हुए हैं। साल 2017 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत यह सड़क बनाई गई थी। लेकिन तब से अब तक इसमें कोई मरम्मत कार्य नहीं हुआ। जर्जर सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मरम्मत के लिए विभागीय मंत्री, क्षेत्रीय विधायक और संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाई नहीं हुई। कहा कि इस सड़क के रख रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.