विकासनगर, जुलाई 30 -- Vikasnagar News: त्यूणी तहसील के अंतर्गत ग्राम सारनी को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और सेब उत्पादकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से सड़क का शीघ्र सुधारीकरण कराने की मांग की है। यहां अधिकांश लोग सेब का उत्पादन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण सेब को सुरक्षित नीचे लाना चुनौती बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार दारागाड़-कथियान मोटर मार्ग से शौधार खड्ड तक लगभग सात किलोमीटर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग, चकराता ने करीब दो वर्ष पहले कराया था। लेकिन बरसात के चलते सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है और गहरे गड्ढे व खाइयां बन गई हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मेजा में मार्गो की हालत खस्ता, आवागमन में दिक्कत ग्रामीणों का कहना है कि सड़क...