Vikasnagar News: साइबर बचाव को पुलिस ने दिलाई साइबर सुरक्षा की शपथ
विकासनगर, सितम्बर 3 -- Vikasnagar News: साइबर अपराधों से बचने के लिए गुरुवार को कोतवाली विकासनगर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहने और किसी अनजान से ओटीपी-पिन साझा नहीं करने की सलाह दी। पुलिस ने दुकानदारों, बैंक ग्राहकों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों समेत आम लोगों को बैंक खाते, एटीएम, यूपीआई, मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली साइबर ठगी के बारे में जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम पिन, सीवीवी, यूपीआई पिन, और बैंक खाते की जानकारी साझा न करें। साथ ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने और फोन या वीडियो कॉल के दौरान बताए गए किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से बचें। पुलिस ने केवाईसी अपडेट कराने, बैंक खाता बंद होने, बिजली कनेक्शन काटने, पार्सल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.