विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: सहिया, संवाददाता। न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच सहिया की ओर से आयोजित रामलीला के दूसरे दिन सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। कलाकारों ने रावण के स्वयंवर में पहुंचने से लेकर भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने और इसके बाद परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक के प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला की शुरुआत राधा-कृष्ण वंदना से हुई। इसके बाद ताड़का वध और सीता स्वयंवर के प्रसंगों का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में रावण के प्रवेश और शिव धनुष उठाने के प्रयास का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। अनेक राजाओं के असफल रहने के बाद भगवान श्रीराम ने शिव धनुष उठाकर उस पर प्रत्यंचा चढ़ाने का प्रयास किया। इसी दौरान धनुष टूट गया। धनुष टूटने की सूचना मिलने पर पहुंचे भगवान परशुराम का क्रोधित होना और राज...