विकासनगर, सितम्बर 6 -- Vikasnagar News: खेल महाकुंभ-2026 के तहत विकासखंड सहसपुर में न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 12 और 13 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। खंड शिक्षा अधिकारी सहसपुर की ओर से प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सहसपुर न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला, झाजरा न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं आदर्श उच्चतर माध्यमिक चौधरी राजकीय इंटर कॉलेज सेलाकुई, भाऊवाला न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला, आमवाला न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा संतौर तथा आरकेडिया न्याय पंचायत की प्रतियोगिताएं मानक सिद्ध एथलेटिक्स ग्राउंड में आयोजित की जाएंगी। खंड विकास अधिकारी कुंदन सिंह ने विकासखंड सहसपुर के सभी शासकीय, अशासकीय...