विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: हरीश बेंजवाल क्षेत्र में पेयजल संकट के बीच सार्वजनिक उपयोग के लिए लगाए गए सरकारी हैंडपंपों पर निजी कब्जे के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दर्जन से अधिक सरकारी हैंडपंपों में से कई पर कुछ परिवारों ने सबमर्सिबल पंप लगाकर उन्हें लगभग पूरी तरह निजी उपयोग में ले लिया है, जिससे आम लोगों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों की शिकायतें स्थानीय निवासी धीरेंद्र कुमार, राजकुमार, संजय कुमार, तरुण कुमार, विकास सिंह और विष्णु सहित अन्य लोगों का कहना है कि सरकारी हैंडपंप आम जनता की सुविधा और राहगीरों की प्यास बुझाने के उद्देश्य से लगाए गए थे। यदि किसी हैंडपंप से सबमर्सिबल के माध्यम से पानी लिया जा रहा है तो वहां सार्वजनिक उपयोग के लिए पानी की टंकी या कम से कम एक नल ...