Vikasnagar News: सरकारी योजनाओं का उठाएं लाभ: प्रेमलाल
विकासनगर, अक्टूबर 10 -- Vikasnagar News: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत शनिवार को ब्लॉक कालसी में बहुउद्देश्यीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनकी समस्याएं सुनीं। बाल विकास विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। एडीएम प्रेमलाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने और लोगों को अनावश्यक परेशानी से बचाने को कहा। लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने संबंधित मामलों की जानकारी लेकर उनके समाधान की कार्रवाई की। मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.