Vikasnagar News: सद्भावना शोभायात्रा से दिया प्रेम और भाईचारे का संदेश
विकासनगर, सितम्बर 13 -- Vikasnagar News: मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से सतपाल महाराज के जन्मोत्सव पर रविवार को सद्भावना शोभायात्रा एवं कलश यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर ने किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ऐसी यात्राएं समाज में प्रेम, शांति, भाईचारे, सेवा और सद्भाव का संदेश देती हैं। सद्गुरु सतपाल महाराज द्वारा मानव कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए किए जा रहे कार्य समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने सद्भावना और मानव सेवा का संदेश दिया। यात्रा में शाखा प्रधान आनंद सिंह, सचिव प्रमोद चंदोला, पूरण सिंह, राकेश चौहान, भगत बहादुर, रविंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.