Vikasnagar News: सड़क निर्माण में देरी पर यूकेडी का विधायक आवास पर प्रदर्शन
विकासनगर, जुलाई 30 -- Vikasnagar News: राजारोड स्थित दिव्या कुंज गर्ल्स हॉस्टल के समीप स्वास्तिक एन्क्लेव, शिवालिक एन्क्लेव और श्रीराम एन्क्लेव क्षेत्र में सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर गुरुवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। सड़क निर्माण की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेता निरंजन चौहान क्षेत्रीय लोगों के साथ सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के आवास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान यूकेडी नेताओं और विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूकेडी नेता निरंजन चौहान ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 से क्षेत्रवासी सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.