विकासनगर, अगस्त 27 -- Vikasnagar News: क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार को बारिश के चलते लोक निर्माण विभाग चकराता के अंतर्गत आने वाले दो महत्वपूर्ण मोटर मार्गों पर भारी मलबा आ गया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीण किसानों की नकदी फसलें समय पर मंडी नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। भूस्खलन और मलबा आने के कारण सिलीखड्ड-सुनोई-पेनुवा मोटर मार्ग और माक्टी-पोखरी मोटर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। सड़क मार्ग बंद होने की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया है, जिससे रोजमर्रा की आवाजाही करने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इन दिनों सहिया क्षेत्र के किसान बड़े पैमाने पर अ...