Vikasnagar News: संशोधित- कालसी चकराता मार्ग पर दो अलग-अलग हादसों में छह घायल
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। पहला हादसा सैंज गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर से हुआ, जबकि दूसरा हादसा सैंज और कोरूबा गांव के बीच हुआ, जहां कार ने चकराता जा रहे स्कूटी सवार युवक-युवती को टक्कर मार दी। सभी घायलों को सीएचसी सहिया में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। सैंज गांव के पास एक बाइक पर अमित रावत (34) और विपिन रावत (33) निवासी बुल्हाड़ सवार थे। दोनों चकराता से सहिया की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर पिंटू चौहान (25) निवासी सवाई और दिपांशु (18) निवासी कोल्हा चकराता सवार थे। दोनों सहिया से चकराता की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर गिरकर घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.