विकासनगर, अगस्त 27 -- Vikasnagar News: ग्राम पंचायत लखनवाला में श्रम विभाग की ओर से श्रम किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 390 पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान 120 न्यूट्रिशन किट, 120 हाइजीन किट और 150 एजुकेशन किट वितरित की गईं। किट प्राप्त करने के बाद श्रमिकों के चेहरों पर खुशी नजर आई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के हितों को लेकर गंभीरता से काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम छोर पर खड़े पात्र व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थ...