विकासनगर, अगस्त 14 -- Vikasnagar News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को चकराता छावनी बाजार में भाजपा मंडल चकराता की ओर सेतिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पूरे बाजार क्षेत्र में जनजागरण का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ चकराता छावनी बाजार से हुआ। यात्रा के दौरान लोगों से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। बाजार में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और देशभक्ति के रंग में रंगे वातावरण ने सभी का उत्साह बढ़ाया। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारावाला में निकाली ति...