Vikasnagar News: शंभर खेडे में गुलदार ने 15 बकरियों को बनाया निवाला
विकासनगर, अगस्त 25 -- Vikasnagar News: जौनसार के खत पशगांव के ग्राम क्वानू स्थित शंभर खेड़े में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सोमवार रात गुलदार ने गांव के समीप बनी छानी में घुसकर 15 बकरियों को अपना शिकार बना लिया। घटना से बकरी पालक सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। बकरी पालक पंडित आत्माराम शर्मा रोजाना की तरह दिनभर बकरियों को चराने के बाद उन्हें गांव के समीप स्थित छानी में बंद कर घर लौट गए थे। मध्य रात्रि गुलदार छानी के जालीदार दरवाजे को उखाड़कर अंदर घुस गया और बकरियों के झुंड पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में 15 बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित बकरी पालक ने बताया कि उन्होंने वर्षों की मेहनत और तमाम मुश्किलों के बीच बकरियों का पालन-पोषण कर अपनी आजीविका का मजबूत आधार तैयार किया था। एक ही रात में हुई घटना से उनकी वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.