विकासनगर, अक्टूबर 29 -- Vikasnagar News: क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण की कवायद तेज हो गई है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत और पुनर्निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने ढालीपुर-ढकरानी पुल से भीमावाला, शांतिधाम, पुल नंबर-एक और तिकोना पार्क से डाकपत्थर तक क्षतिग्रस्त सड़क का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दयानंद तिवारी, अधिशासी अभियंता त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य अभियंता दयानंद तिवारी ने क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक आगणन तैयार कर तत्काल स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश अधिशासी अभियंता को द...