Vikasnagar News: विकासनगर-हरबर्टपुर मार्ग पर पीपल के पेड़ से टकराई कार
विकासनगर, अक्टूबर 17 -- Vikasnagar News: सहारनपुर की ओर से विकासनगर की तरफ आ रही एक कार देर रात अंनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से जा टकराई। जिससे कार का अलगा हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार के एयर बैग खुलने के कारण कार सवार दोनों युवक सुरक्षित बच निकले। पुलिस ने कार को रोड से हटाकर चौकी में खड़ा दिया है। चौकी प्रभारी हरबर्टपुर मयंक त्यागी ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि तहसील और हरबर्टपुर के बीच जैन गार्डन के पास एक कार पीपल के पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। कार पेड़ से टकराई मिली, लेकिन कार सवार मौके पर नहीं थे। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से कार को चौकी में लाकर खड़ा कर दिया। जांच में पता चला कि कार को अमन कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी बादशाही बाग सहारनपुर चला रहा था। उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.