Vikasnagar News: विकासनगर में गाजे-बाजे संग निकली कान्हा की शोभायात्रा
विकासनगर, सितम्बर 6 -- Vikasnagar News: श्री सनातन धर्म सभा विकासनगर की ओर से रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत नगर में भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा नगर कान्हा के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंज उठा। यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम करीब 3:30 बजे सनातन धर्म मंदिर से हुआ। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्री ठाकुरजी को भव्य पालकी में विराजमान कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। पालकी के आगे श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। बैंड, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक धुनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण के साथ भगवान रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.