विकासनगर, अक्टूबर 22 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया। इनमें डॉक्टरगंज निवासी शहबान और जावेद शामिल हैं। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम तथा भारतीय दंड संहिता में चोरी के मामले में विचाराधीन है। वहीं, भोजावाला निवासी विकास उर्फ विक्की को एनआई एक्ट से संबंधित मामले में जारी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपितों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...