विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: विकासनगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को चार वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। प्रभारी निरीक्षक विकासनगर राजीव रौथाण ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए मुस्तफा निवासी कुंजा ग्रांट, अकरम निवासी कुरैशी मोहल्ला जीवनगढ़, बिलाल निवासी पहाड़ी गली और जगदीश निवासी डॉक्टरगंज, डाकपत्थर रोड को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुस्तफा के खिलाफ वर्ष 2017 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे से संबंधित वारंट जारी था। अकरम के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवंश संरक्षण अधिनियम से संबंधित मामला न्यायालय में विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर पुलिस ने चार वारंटी गिरफ्तार किए वहीं, बिलाल के...