विकासनगर, सितम्बर 21 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि सोमवार को न्यायालय में लंबित विभिन्न मुकदमों से संबंधित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की गई। पुलिस ने मेहरबान उर्फ माठू, जुनैद खान और बिलाल निवासी कुंजा ग्रांट, डाकपत्थर को गिरफ्तार किया। वहीं, सोनी निवासी वार्ड संख्या नौ, ग्राम ढकरानी को चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में गैर जमानती चार वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई कर किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...