विकासनगर, अगस्त 17 -- Vikasnagar News: शक्ति नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव सोमवार को ढकरानी इंटेक के पास बरामद हुआ। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को नहर से बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मृतक मुबारिक (30) बड़ा रामपुर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह दिव्यांग था और काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। चौकी प्रभारी बाजार अर्जुन गुसाईं ने बताया कि रविवार देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने शक्ति नहर में छलांग लगा दी है। रात होने के कारण तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं किया जा सका। यह भी पढ़ें- Sasaram News: नहर में युवक का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी सोमवार सुबह एसडीआरएफ को सूचना देकर रेस्क्यू अभियान शुरू कराया गया। टीम ने तलाश के दौरान ढकरानी इंटेक के पास से युवक का शव बरामद कर लिया। चौकी प्रभार...