विकासनगर, जुलाई 13 -- Vikasnagar News: त्यूणी,संवाददाता। जौनसार बावर परगने में वर्ग-चार भूमि नियमतीकरण को लेकर उत्पन्न भ्रम की स्थिति के बीच जल, जंगल, जमीन संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सचिवालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने चकराता परगने की सभी तहसीलों को योजना का लाभ देने की मांग उठाई। समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह और उपाध्यक्ष श्याम दत्त जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राजस्व के अपर सचिव डॉ. आनंद श्रीवास्तव तथा संयुक्त सचिव अर्पण कुमार राजू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि 25 अप्रैल 2026 की बैठक के कार्यवृत्त में केवल त्यूनी तहसील का उल्लेख होने से कालसी और चकराता तहसीलों के लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने मांग की कि चकराता परगने की तीनों तहसीलों त्यूनी, कालसी...