विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: चकराता विधानसभा क्षेत्र के लाखामंडल स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के उच्चीकरण और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग उठी है। भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा की विशेष आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य बचना शर्मा ने मंगलवार को उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा से देहरादून में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बचना शर्मा ने कहा कि विद्यालय में प्रतिवर्ष छात्राओं की संख्या बढ़ रही है, लेकिन इसके अनुरूप छात्रावास की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कई विषयों में शिक्षक नहीं होने से छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं की शिक्षा अधूरी रह रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने विद्यालय का उच्चीकरण करने, छात्रावास की समुचित व्य...