विकासनगर, जुलाई 19 -- Vikasnagar News: पछुवादून में तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के कारण सड़कों और गलियों में जल भराव हो गया। रविवार को दोपहर एक बजे से झमाझम बारिश शुरु हुई, जो देर शाम तक जारी रही। इससे सड़क, नाले, लबालब नजर आए। भारी बारिश से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। गांवों की सड़कों पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। बारिश के कारण दोपहर से देर शाम तक लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। लगातार हो रही बारिश से यमुना और टोंस के साथ ही बरसाती नदियों समेत नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है। भारी बारिश से खेतों में रोपनी किए गए धान के पौधे डूब गए हैं। जिससे धान की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा पैदा हो गया है। य...