Vikasnagar News: लखवाड़ दशहरा मेले में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज
विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: तरुण संघ खत लखवाड़ की ओर से गांव में 85वीं वर्षगांठ के अवसर पर तीन दिवसीय दशहरा पर्यटन मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के तहत खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज लखवाड़ के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध चौहान ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 40 वर्ष आयु वर्ग की वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पहले मुकाबले में चंडीगढ़ की टीम ने पांवटा साहिब को लगातार दो सेटों में 25-23 और 25-22 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में पंजाब की टीम ने रायवाला, देहरादून को 25-20 और 25-23 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। मेले में खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.