विकासनगर, अक्टूबर 27 -- Vikasnagar News: बाड़वाला स्थित रॉयल कॉलेज जाने वाली सड़क की बदहाली राहगीरों के लिए खतरा बनी हुई है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों से बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ने पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी मार्ग से रोजाना स्कूली बच्चों की आवाजाही भी होती है, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय निवासी कपिल शर्मा, राम बहादुर, विजय सिंह, पुनीत ने कहा कि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण इस मार्ग की हालत लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई है। लोगों को रोजाना जोखिम के बीच सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर जिम्मेदार विभाग सड़क की सुध कब लेगा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधीन है। उन्होंने विभ...