विकासनगर, सितम्बर 20 -- Vikasnagar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धर्मावाला खंड अंतर्गत रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज सभावाला में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में 204 स्वयंसेवकों और क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया। युवाओं के शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, पिट्ठू और ताला-चाबी सहित विभिन्न खेल कराए गए। मुख्य वक्ता डीआरडीओ के सीनियर टेक्निकल ऑफिसर एवं जिला संपर्क प्रमुख यश ने युवाओं को राष्ट्र की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने निजी कार्यों के साथ राष्ट्र और समाज की उन्नति के बारे में भी सोचना चाहिए तथा महापुरुषों के जीवन और देश की धरोहर को समझना चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र तोमर ने युवाओं से नशे से दूर रहने और माता-पिता व गुरुजनों की सीख ...