विकासनगर, अक्टूबर 21 -- Vikasnagar News: सरस्वती कला मंच की रामलीला के अंतिम दिन राम-भरत मिलन और भगवान राम के राजतिलक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या लौटने पर माहौल भावुक हो गया। भरत ने अपने प्रण के अनुसार इतने वर्षों तक राम की प्रतीक्षा की थी। राम के अयोध्या पहुंचने पर भरत ने स्वागत में 'सजा दो घर को गुलशन सा, अवध में राम आए हैं' भजन प्रस्तुत किया। भजन सुनकर दर्शक राम भक्ति में लीन हो गए। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने भगवान राम का राजतिलक कर उन्हें अवध की बागडोर सौंपी। इसी के साथ रामलीला का विधिवत समापन हुआ। लीला में नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, सियाराम पटेल, अनिल गोयल, राहुल मित्तल, राकेश गुलरिया, पूर्ण चंदोला, शाश्वत कपिल, अमरजीत ठाकुर, संजीव भारद्वाज, प्रदीप ठाकुर, लक्ष्मी कोठिय...