विकासनगर, अक्टूबर 2 -- Vikasnagar News: - डाकपत्थर रोड कथा मैदान में चल रही रामकथा का दूसरा दिन विकासनगर, संवाददाता। डाकपत्थर रोड स्थित कथा मैदान में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन शुक्रवार को भगवान राम के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से सदविचार और जीवन मूल्यों का महत्व बताया। राम जन्म प्रसंग के दौरान हजारों श्रद्धालु भक्तिभाव में झूमते नजर आए।कथा व्यास विजय कौशल ने कहा कि सद्विचार मनुष्य के जीवन में आने में समय लेते हैं, जबकि दुर्गुण और दुर्विचार जल्दी मन में प्रवेश कर जाते हैं और उन्हें दूर करने में काफी समय लगता है। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राम कथा जीवन जीने की कला-संत विजय कौशल महाराज उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने विचारों और आचरण के प्रति सजग रहना चा...