विकासनगर, अक्टूबर 5 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। डाकपत्थर रोड स्थित कथा मैदान में सोमवार को श्रीराम कथा के पांचवें दिन भगवान राम के वनवास प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भावुक कर दिया। कथा व्यास विजय कौशल ने मंथरा द्वारा कैकेयी को उकसाने, कैकेयी के दो वरदान मांगने और राजा दशरथ के साथ उनके संवाद का वर्णन किया। राम को वनवास देने की बात सुनकर दशरथ की व्यथा का प्रसंग सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान संगीतबद्ध चौपाइयों और भजनों के माध्यम से भगवान राम के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया गया। दोपहर तीन बजे मुख्य यजमान और विशिष्ट यजमानों ने व्यासपीठ का पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...