Vikasnagar News: रामायण के श्लोकों के वाचन के बीच निकली महर्षि वाल्मीकि जयंती की भव्य शोभायात्रा
विकासनगर, अक्टूबर 28 -- Vikasnagar News: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बुधवार को विकासनगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था, श्रद्धा और उत्साह के बीच निकली शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। भगवान श्रीराम के जयघोष और रामायण के श्लोकों के वाचन के बीच श्रद्धालु शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रसंगों को दर्शाती झांकियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि की स्मृति के साथ भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा की शुरुआत कैनाल रोड स्थित मंदिर से हुई। यहां से शोभायात्रा पहाड़ी गली चौक होते हुए मुख्य बाजार पहुंची। बाजार से होते हुए शोभायात्रा डाकपत्थर तिराहे तक गई। इसके बाद श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ वापस मंदिर पहुंचे, जहां यात्रा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.