विकासनगर, नवम्बर 5 -- Vikasnagar News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बरोटीवाला के छात्र तोहिद ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और पछुवादून का नाम रोशन किया है। रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक से तीन नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में तोहिद ने अंडर-17 बालक वर्ग की दो स्पर्धाओं में पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालीफाई किया। तोहिद ने लंबी कूद में 6.45 मीटर की छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी कूद स्पर्धा में 13.45 मीटर का प्रदर्शन कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन के दम पर उसने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। गुरुवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य केएस चौहान, व्यायाम शिक्षक गोविंद चौ...