विकासनगर, जुलाई 26 -- Vikasnagar News: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) की ओर से रविवार को बहादुरपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी ने कई लोगों के उक्रांद की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया। मुख्य अतिथि देवेंद्र कंडवाल ने कहा कि उत्तराखंड के हितों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए प्रत्येक उत्तराखंडवासी को क्षेत्रीय दल के साथ जुड़ना चाहिए। महामंत्री (संगठन) गणेश काला ने पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों और राज्य के विकास के लिए उक्रांद के विजन की जानकारी दी। वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी शकुंतला रावत ने कहा कि जिन उद्देश्यों को लेकर उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था, उन्हें अभी पूरी तरह हासिल किया जाना बाकी है। यह भी पढ़ें- 'गांवों का भ्रमण कर जनता को यूकेडी से जोड़ेंगे' केंद्रीय संगठन मंत्री प्रकाश भट्ट न...