विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर स्थित एचएच के नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस प्रथम दृष्टया नशे की हालत में नाले में गिरने से युवक की मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल सकेगा। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने रसूलपुर स्थित नाले में युवक का शव देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान सुनील (32) निवासी रिखाड़, चकराता के रूप में हुई। चौकी प्रभारी बाजार अर्जुन गुसाईं ने बताया कि सुनील वाहन चालक था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह अकेले सड़क पार करता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक शराब के नशे में शौच के लिए नाले की ओर गया था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ने से व...