विकासनगर, अक्टूबर 10 -- Vikasnagar News: -विकसित भारत की परिकल्पना को विद्यार्थियों ने रचनात्मकता से किया प्रस्तुत चकराता, संवाददाता। श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में 'मेरे सपनों का भारत-विकसित भारत' और उत्तराखंड राज्य में 'सेवा संकल्प' कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रंगोली, निबंध, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विद्यार्थियों की प्रतिभा और सृजनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। निबंध प्रतियोगिता में हर्ष कुमार ने प्रथम, विधियां और मुकेश भारती ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा रोहित भारत...