विकासनगर, अगस्त 27 -- Vikasnagar News: उत्तराखंड क्रांति दल ने कैम्प कार्यालय विकासनगर में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व पौराणिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पुरोहित जय किशन सेमवाल ने वैदिक परंपरा के अनुसार सर्वप्रथम केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती को रक्षा सूत्र बांधा। इसके बाद उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को रक्षा सूत्र बांधा गया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल ने रक्षाबंधन के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर पुरोहित का स्थान सबसे आदरणीय माना जाता है। वैदिक काल से ही रक्षाबंधन की परंपरा पुरोहित द्वारा यजमान को रक्षा सूत्र बांधने से जुड़ी रही है। यह भी पढ़ें- ब्रह्माकुमारी द्वारा गालूडीह में मनाया गया अलौकिक रक्षा बंधन पर्व उन्होंने कहा कि शास्त्रों में रक्षा सूत्र बांध...