विकासनगर, जुलाई 7 -- Vikasnagar News: राकेश खत्री डाकपत्थर रोड स्थित उत्तराखंड क्रांति दल के कैंप कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय अध्यक्ष के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष का जीवन उत्तराखंड के हक-हकूक, क्षेत्रीय अस्मिता और जनहित के मुद्दों के लिए समर्पित रहा है। उनके कुशल, पारदर्शी और ऊर्जावान नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हुआ है तथा कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता रहा है। कार्यक्रम में कार्यकारी शहर अध्यक्ष अरविंद तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ उनियाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह नेगी, जिला उप...