Vikasnagar News: यातायात नियमों के उल्लंघन में 15 वाहनों पर कार्रवाई
विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। विभिन्न स्थानों पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने 15 वाहनों के चालान किए। इनमें आठ वाहन सीज किए गए, जबकि पांच वाहनों के कोर्ट चालान और दो के संयोजन चालान किए गए। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के धार्मिक, भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों सहित विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग की गई। इस दौरान रेस ड्राइविंग, ट्रिपल राइडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, दोषपूर्ण नंबर प्लेट और ड्रिंक एंड ड्राइव सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन पकड़े गए। चेकिंग के दौरान दो वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने दोनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत गिरफ्तार कर उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.