विकासनगर, अक्टूबर 2 -- Vikasnagar News: साहिया, संवाददाता। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कालसी पुलिस ने शुक्रवार को चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विवेक के नेतृत्व में कालसी-चकराता मोटर मार्ग और हरिपुर-कोटी-मीनस मोटर मार्ग पर पुलिस ने वाहनों की जांच की। इस दौरान क्षमता से अधिक सवारी और सामान ढोने और ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने वाले 25 वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...