विकासनगर, अक्टूबर 20 -- Vikasnagar News: यमुना-कृष्ण धाम तक श्रद्धालुओं की पहुंच आसान बनाने के लिए मोटर मार्ग और अन्य सुविधाओं के विकास की मांग उठी है। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के हरिपुर स्थित यमुना कृष्ण धाम पहुंचने पर लोक पंचायत यमुना तीर्थ समिति ने उन्हें मां यमुना की प्रतिमा भेंट की और मांगपत्र सौंपकर प्रतिमा स्थल तक पहुंच मार्ग सुगम बनाने की मांग की। समिति ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत हरिपुर घाट के दूसरे चरण का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी परियोजना के अंतर्गत यमुना कृष्ण धाम परिसर में मां यमुना की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहुंच मार्ग और सुरक्षा संबंधी सुविधाएं विकसित करना जरूरी है। समिति अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ...