Vikasnagar News: मोबाइल से सट्टा खिलाते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने बुलाकीवाला में मोबाइल फोन से सट्टा खिलाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सट्टे की जेब डायरी और 790 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस को सूचना मिली कि बुलाकीवाला में एक व्यक्ति मोबाइल से सट्टा खिलवा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान आजाद निवासी बुलाकीवाला, विकासनगर के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी सट्टे में जीतने वाले व्यक्ति की रकम से अपना कमीशन काटकर शेष धनराशि देता था। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.