विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: सहसपुर के शंकरपुर में महिला का मोबाइल चोरी कर उसके बैंक खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चोरी के मोबाइल में चल रहे भुगतान संबंधी एप के माध्यम से रकम निकाली थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल, 40 हजार रुपये नकद, गहने और एक बाइक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी सहसपुर मनोज नौटियाल ने बताया कि शंकरपुर निवासी अनुराधा पुत्री पुरुषोत्तम ने 15 अक्तूबर को सहसपुर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 29 सितंबर को उनका मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने सर्विलांस और सुराग जुटाने के बाद शनिवार रात को को रामपुर प...