विकासनगर, अगस्त 29 -- Vikasnagar News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज मेदिनीपुर बद्रीपुर में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज मेदिनीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर हाई स्कूल मेदिनीपुर की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, उपलब्धियों और देश के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य अतीकुर्रहमान ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, शारीरिक फिटनेस, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रीना जुयाल, ब्लॉक कमांडर सतपाल अनिल सिंह, खेल प्रशिक्षक सुदर्शन सिंह चौहान, मनमोहन सिंह मदान, जावेद ...